Wednesday , September 30 2026
Breaking News

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीजों की संख्या में तेजी देखी गई है। PGI आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से 26 अगस्त तक इन संक्रमणों के कुल 170 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें करीब 50% केस सिर्फ अगस्त में सामने आए हैं। कुल मरीजों में 83 पुरुष और 87 महिलाएं हैं। वहीं, 14 साल से कम उम्र के 36 बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।पीजीआई में सामने आए 170 पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा 68 मरीज पंजाब से हैं। इसके बाद हरियाणा से 34, चंडीगढ़ से 28 और हिमाचल प्रदेश से 20 मरीज सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से 10 और अन्य जगहों से भी 10 मरीज पीजीआई पहुंचे हैं।

PGI चंडीगढ़।

PGI चंडीगढ़।

134 वयस्क और 36 बच्चे संक्रमित पीजीआई में सामने आए 170 पॉजिटिव मरीजों में 134 वयस्क हैं। 36 मरीज 14 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। यानी कुल संक्रमित मरीजों में बच्चों की संख्या भी काफी है। आंकड़ों के मुताबिक, पुरुषों और महिलाओं में संक्रमण के मामलों की संख्या लगभग बराबर रही। कुल मरीजों में 83 पुरुष और 87 महिलाएं शामिल हैं। अलग-अलग आंकड़ा उपलब्ध नहीं पीजीआई के आंकड़ों में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B से संक्रमित मरीजों को एक साथ दर्ज किया गया है। इसलिए 170 पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा इन तीनों तरह के फ्लू संक्रमणों को मिलाकर है। इनमें से किस संक्रमण के कितने मरीज हैं, इसका अलग-अलग आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

फ्लू से बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान, जानिए…

  • बुखार-खांसी के साथ सांस फूले तो रहें सतर्क: फ्लू में आमतौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिर व शरीर में दर्द और ज्यादा थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मरीजों में ठंड लगना, कमजोरी और भूख कम लगने की शिकायत भी हो सकती है। बुखार और खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, बहुत ज्यादा कमजोरी या हालत बिगड़ने लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  • हाथ साफ रखें, खांसी-छींक में सावधानी बरतें: संक्रमण से बचने के लिए हाथों को बार-बार साबुन से धोना, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकना और बीमार व्यक्ति के बहुत करीब जाने से बचना जरूरी है। फ्लू जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

  • डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी: छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में संक्रमण ज्यादा गंभीर हो सकता है। लक्षण आने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। बदलते मौसम में फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर समय पर जांच व इलाज कराने पर जोर दिया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!