Wednesday , September 9 2026
Breaking News

गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार, सलमान की शिकायत पर हुए अरेस्ट

न्यूज डेस्क, (PNL) : पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. राहत अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए हुए थे.

पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो राहत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसी पर एक्शन लेते हुए उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. कहा ये भी जा रहा है कि राहत फतेह अली खान को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था.

लंबे समय से चल रहा विवाद
बता दें कि राहत फतेह अली खान और उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ दुबई और दूसरे शहरों में मामले दर्ज कराए हुए हैं.

सिंगर पर लगा मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी का आरोप
इस साल की शुरुआत में फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने राहत फतेह अली खान पर शिकंजा कसा था. राहत पर आरोप था कि उन्होंने 12 सालों में लोकल और इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट से लगभग 8 अरब रुपए कमाए हैं. ऐसे में एजेंसी ने सिंगर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी.

शागिर्द को पीटते हुए वायरल हुआ था वीडियो
इसके अलावा राहत फतेह अली खान तब भी मुश्किलों में फंसे थे जब अपने शागिर्द को पीटते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में सिंगर अपने शागिर्द से किसी बोतल के बारे में पूछ रहे थे और उसे चप्पल से मार रहे थे. हालांकि बाद में शागिर्द ने उस वीडियो पर सफाई देते हुए राहत फतेह अली खान की इस हरकत को जस्टिफाई किया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!