Tuesday , October 20 2026
Breaking News

गतके को बढ़ावा देने के लिए हरजीत ग्रेवाल ‘सिख अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात समर्पित सिख अधिकारी हरजीत सिंह ग्रेवाल को बीते दिन मुंबई के श्री षणमुखानंद चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में ‘सिख अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें दुबई में ‘सेवा अवॉर्ड’ और पंजाब सरकार द्वारा ‘स्टेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।

सत श्री अकाल चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा आयोजित इस वार्षिक समारोह में सात प्रतिष्ठित सिखों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक शमशेर लाहिरी और बीरेंद्र ढिल्लों के सूफी गीतों और प्रख्यात मंच कलाकार सतिंदर कौर सती की शानदार पेशकारी ने कार्यक्रम में और उत्साह बढ़ा दिया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद वर्ल्ड गतका फेडरेशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने आयोजकों और ट्रस्ट के चेयरमैन पूरन सिंह बांगा को धन्यवाद दिया और कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाने, जिम्मेदारी बढ़ाने और गतका के प्रति अपने भविष्य के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

गौरतलब है कि गतका प्रमोटर हरजीत सिंह ग्रेवाल इस विरासती सिख मार्शल आर्ट और सांस्कृतिक कला को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में पिछले 17 सालों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में, गतका खेल को राष्ट्रीय स्कूल खेलों, अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका टूर्नामेंट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और राष्ट्रीय खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता दी गई थी।

हरजीत ग्रेवाल की पहल से गतके को पंजाब खेल विभाग की ग्रेडेशन सूची में शामिल किया गया और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में गतके पर एक पाठ शामिल किया गया। भविष्य की बात करते हुए पंजाब राज्य पुरस्कार विजेता ग्रेवाल ने कहा कि वह गतका खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और धीरे-धीरे गतका को एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और बाद में ओलंपिक खेलों में शामिल करवाने की योजना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!