Monday , March 30 2026
Breaking News

कुलगाम में बादल फटने के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 7200 के करीब यात्रियों को बालटाल और पहलगाम में रोका गया, पढ़ें

बालटाल, (PNL) : जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है। वहीं, बम-बम भोले के जयघोष से लखनपुर से लेकर कश्मीर तक माहौल शिवमय बना हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए देश दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच वीरवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84,768 श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘यात्रा सुबह अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और 4,000 तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी।’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!