Wednesday , August 19 2026
Breaking News

कुछ देर बाद अब ये हाईवे हो जाएगा बंद, तीन दिन तक किसान लगाएंगे धरना, पंजाब के अलग-अलग शहरों से हुए रवाना, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्र सरकार से जुड़े लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने 26 से 28 नवंबर तक संघर्ष का एलान किया है। हजारों किसान रविवार को पंजाब के अलग-अलग शहरों से रवाना हो गए हैं। इन्होंने पंचकूला और मोहाली में एकजुट होना है। उसके बाद वह चंडीगढ़ को कूच करेंगे। किसान राज्यपाल से मिलकर अपनी मांगें रखना चाहते हैं। ऐसे में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की पुलिस ने कमर कस ली है। दोनों राज्यों की सीमा पर बैरिकेडिंग कर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही एडवाइजरी जारी को लोगों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने को कहा गया है। किसानों के धरने के कारण जालंधर-चंडीगढ़ हाईवे किसी भी समय बंद हो सकता है।

किसान मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब के पास और पंचकूला में सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर जुटेंगे। दोनों शहरों में कई जिलों से शनिवार रात किसान पहुंचने लगे। मोहाली में धरने के लिए स्टेज बनाने का काम रात में ही शुरू कर दिया गया। किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से मोहाली और पंचकूला सीमा पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर देर रात लगभग दस बजे तक बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर किसान पहुंचने शुरू हो गए थे। लगभग एक हजार से ज्यादा किसान रात को ही पहुंच गए।

किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पंजाब पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर लगभग 200-300 जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, सेक्टर-29 के चौक से मोहाली की ओर जाने वाली सड़क पर भी सीमा के पास जवानों की तैनाती कर दी गई है। विशेष टीमों की तैनाती की गई है। चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। किसी भी विकट स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की विशेष टुकड़ियां भी मौजूद रहेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!