Wednesday , September 9 2026
Breaking News

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में बेअदबी, पाक अफसरों ने परिसर के अंदर पी शराब, खाया चिकन, सिख समुदाय में रोष

न्यूज डेस्क, (PNL) : पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में बेअदबी की खबर को लेकर बवाल मच रहा है. भाजपा नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया है कि 18 अक्टूबर को गुरुद्वारा के परिसर में पाकिस्तानी अफसरों ने शराब और नॉनवेज का सेवन किया.

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन ने करतारपुर साहिब परिसर में डांस पार्टी आयोजित कर के गुरुद्वारे को अपवित्र किया है. इस पार्टी के आयोजन के आरोप करतारपुर साहिब कॉरिडोर में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के सीईओ सैयद अबू बकर कुरैशी पर लगे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, “श्री दरबार साहिब की दर्शनी देवरी (मेन गेट) से 20 फीट की दूरी पर आयोजित पार्टी रात 8 बजे शुरू हुई. इसमें नारोवाल के उपायुक्त मोहम्मद शाहरुख, नारोवाल के जिला पुलिस अधिकारी सहित अलग-अलग समुदायों के 80 से ज्यादा लोग शामिल थे.

‘सिख समुदाय ठगा हुआ कर रहा महसूस’

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं पाकिस्तान सरकार से आह्वान करता हूं कि वे सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे. हमें इस पार्टी से गहरी निराशा हुई है. उन्होंने कहा,  “दुनिया भर में सिख समुदाय हमारे पवित्र स्थल के इस अपमान से ठगा हुआ महसूस कर रहा है जहां गुरु नानक देव जी ने अपनी अंतिम सांसें ली थीं. मैं इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से त्वरित जवाबदेही और कार्रवाई की मांग करता हूं.’

पंजाब के 12 विधायक जाएंगे करतारपुर साहिब

पंजाब के 12 विधायक सोमवार को पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे और मत्था टेकेंगे. पंजाब विधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी थी कि 13 विधायक गुरुद्वारे का दौरा करेंगे, लेकिन कांग्रेस विधायक नरेश पुरी ने कुछ व्यस्तता का हवाले देते हुए जाने से इनकार कर दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!