Monday , August 17 2026
Breaking News

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मीट और शराब मामले की जांच करने पंजाब के 13 विधायकों के साथ पाकिस्तान पहुंचे स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने दी क्लीन चिट, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब परिसर में 18 नवंबर की रात 8 बजे हुई शराब और मीट पार्टी पर विवाद बढ़ा हुआ है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पंजाब के 13 विधायकों के साथ पाकिस्तान पहुंचे। उन्होंने इस विवाद पर पाकिस्तानी अफसरों को क्लीन-चिट दे दी है।

सोमवार सुबह सभी विधायकों के साथ संधवां डेरा बेबा नानक स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुए। वहां करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह ने उनका स्वागत किया। स्पीकर ने बीते दिनों करतारपुर साहिब परिसर में मास-मदिरा और डांस पार्टी किए जाने की वजह से खड़े हुए विवाद पर पाकिस्तानी अफसरों को क्लीन-चिट भी दी। संधवां के अनुसार गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया और बताया कि नॉन-वेज पार्टी गुरुघर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर की गई थी।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने पार्टी को बताया मर्यादा का उल्लंघन

वहीं एसजीपीसी के बाद अब जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, पूर्व जत्थेदार व तख्त दमदमा साहिब के वर्तमान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पाक सरकार से पार्टी में शामिल आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पाकिस्तान सरकार से पार्टी में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सिख धर्म में मांस-मदिरा का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित है। सिख धर्म में गुरुद्वारा साहिबान मुस्लिम समुदाय के मक्का-मदीना की तरह पावन इबादत-गाह की तरह है। यहां घटित ऐसी घटना अशोभनयी, चिंताजनक व दुखद है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!