Saturday , July 11 2026
Breaking News

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की घटिया करतूत, मंदिर में की तोड़फोड़ और दरवाजे पर चिपकाए पोस्टर, पढ़ें

सरी, (PNL) : कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों द्वारा लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है. शनिवार को आधी रात में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने सरी (Surrey) स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की और मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए, ताकि भारतीय समुदाय के बीच खौफ पैदा किया जा सके.

आरोपियों की यह हरकत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. जिसमें दिख रहा है कि दो लोग मंदिर में आते हैं. दोनों ने ही अपना मुंह छिपा रखा है. नीली पगड़ी पहना हुआ शख्स मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी जनमत संग्रह के पोस्टर लगाता है और उसके बाद दोनों वहां से फरार हो जाते हैं.

निज्जर की इसी साल हुई थी हत्या

जिस खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर मंदिर के बाहर लगाए गए हैं, उसकी इसी साल 18 जून को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसे भारत सरकार ने डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया था. हाल ही में भारत सरकार ने 41 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें हरदीप निज्जर का नाम शामिल था.

हरदीप निज्जर को कनाडा के Surrey में गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौत हुई है. वह कनाडा के सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ था. वह पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला था. इससे पहले साल 2022 में पंजाब के जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भगोड़े खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. एनआईए के मुताबिक, पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने रची थी.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!