Saturday , May 9 2026
Breaking News

कनाडा फिरौती मामले में 7 पंजाबियों के PHOTOS:सरे पुलिस ने चेहरे दिखाए, डेढ़ करोड़ इनाम, 2 डिपोर्ट, 3 अरेस्ट, 2 नामजद, लोगों से मांगी जानकारी

जालंधर  , (PNL) :  कनाडा की सरे पुलिस सर्विस (SPS) ने 6 मई को 7 पंजाबी युवकों की तस्वीर जारी कर फिरौती का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि ये युवक सरे में हुई फिरौतियों में किसी न किसी रूप में शामिल हो सकते हैं। इनमें से एक युवक को पुलिस ने 3 दिन पहले ही डिपोर्ट किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक भारतीय नागरिक हैं, जो गंभीर आपराधिक गतिविधियों और हिंसक नेटवर्क का हिस्सा रहे हैं। इनमें प्रभजोत सिंह (20) और लवबीर सिंह (22) को संदिग्ध गतिविधियों के कारण गिरफ्तार कर कनाडा से निष्कासित किया जा चुका है। अन्य आरोपियों में हरजोत सिंह (21), तरनवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह बिलिंग (21) शामिल हैं, जिन्हें 1 फरवरी 2026 को क्रेसेंट बीच पर गोलीबारी के बाद पकड़ा गया था। इसके अतिरिक्त, हर्षदीप सिंह और हंसप्रीत सिंह को 26 जनवरी की एक अन्य हथियार संबंधी वारदात में नामजद किया गया है। पुलिस ने अपराधियों को सजा दिलाने वाली जानकारी देने वालों के लिए 2,50,000 डॉलर यानी डेढ़ करोड़ रुपए के लगभग इनाम की भी घोषणा की है। सरे पुलिस ने इन युवकों के फोटो जारी कर दी जानकारी… प्रभजोत सिंह (20 वर्ष) – डिपोर्ट

प्रभजोत सिंह।

प्रभजोत सिंह।

इसे 2026 की शुरुआत में फिरौती से जुड़ी गतिविधियों के शक में पकड़ा गया था। सरे पुलिस ने इसके फिंगरप्रिंट और अन्य जानकारी कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के साथ साझा की। इमिग्रेशन जांच के बाद इसे कनाडा के लिए खतरा मानते हुए वापस भारत (या मूल देश) भेज दिया गया है। पुलिस अब इसके कनाडा में रहने के दौरान बने “नेटवर्क” की तलाश कर रही है।

लवबीर सिंह (22 वर्ष) – डिपोर्ट

लवबीर सिंह।

लवबीर सिंह।

लवबीर साल 2023 के अंत में कनाडा आया था। पुलिस ने इसे जबरन वसूली के मामलों में संदिग्ध पाया। कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी की जांच के बाद इसे भी कनाडा से डिपोर्ट कर दिया गया है। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो कनाडा में इसके साथ काम कर रहे थे।

हरजोत सिंह (21 वर्ष) – गोलीबारी का आरोपी

हरजोत।

हरजोत।

1 फरवरी 2026 को तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर सरे के क्रेसेंट बीच इलाके में एक घर के बाहर फायरिंग हुई और आगजनी की कोशिश की गई। हरजोत को पुलिस ने एक टैक्सी (राइडशेयर वाहन) से भागते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के समय उसने पुलिस का विरोध किया, जिसके कारण उसे मामूली चोटें भी आईं। उस पर धारा 244.2(1)(a) के तहत किसी स्थान पर जानबूझकर गोली चलाने का गंभीर मामला दर्ज है।

तरनवीर सिंह (19 वर्ष) – गोलीबारी में शामिल

तरनबीर।

तरनबीर।

यह भी 1 फरवरी की गोलीबारी की घटना में शामिल था। पुलिस ने पुष्टि की है कि तरनवीर को क्रेसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास हुई वारदात के बाद 28 एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल जेल में है।

दयाजीत सिंह (21 वर्ष) – पुलिस हिरासत में

दयाजीत।

दयाजीत।

दयाजीत को हरजोत और तरनवीर के साथ ही गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी हथियार चलाने और फिरौती से जुड़ी हिंसा का आरोप है। पुलिस ने इसकी फोटो इसलिए जारी की है ताकि यह पता चल सके कि क्या इसने पहले भी किसी को डराया या धमकाया था।

हर्षदीप सिंह (20 वर्ष) – रेश ड्राइव-फायरिंग

26 जनवरी 2026 को सरे के न्यूटन इलाके (129 स्ट्रीट और 84 एवेन्यू) में पुलिस ने गोली चलने की आवाज सुनी। हर्षदीप पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और गाड़ी में हथियार होने की जानकारी होते हुए भी उसमें सवार रहने के आरोप हैं। पुलिस ने इसकी कार से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद की थी।

हंसप्रीत सिंह (21 वर्ष) – अपराध में हेल्पर

यह 26 जनवरी की घटना में हर्षदीप के साथ कार में मौजूद था। हंसप्रीत पर भी हथियार के साथ वाहन में मौजूद रहने का मामला दर्ज किया गया है। सरे पुलिस की प्रोजेक्ट एश्योरेंस टीम ने इसे मौके पर ही दबोचा था।कनाडा पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम रखा कनाडा की सरे पुलिस ने फिरौतियों के संकट से निपटने के लिए सितंबर 2025 में 2,50,000 डॉलर यानी डेढ़ करोड़ रुपए का एक विशेष एक्सटॉर्शन रिवॉर्ड फंड भी स्थापित किया है। यह राशि उन लोगों को इनाम के तौर पर दी जाएगी जिनकी गवाही या जानकारी से इन अपराधियों को सजा दिलाने में सफलता मिलेगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सरे एक्सटॉर्शन टिप लाइन या क्राइम स्टॉपर्स के माध्यम से अपनी जानकारी साझा करें और आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज के पास कार्गो जहाज आग लगने के बाद डूबा, 1 भारतीय की मौत, 17 को बचाया

न्यूज डेस्क, (PNL) : होर्मुज स्ट्रेट के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!