Wednesday , October 21 2026
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई महंगी, पंजाबियों पर ज्यादा असर:स्टूडेंट वीजा फीस 25% बढ़ी; एक आवेदन के करीब ₹1.64 लाख लगेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 1 जुलाई, 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन शुल्क 25% बढ़ाकर 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1.64 लाख रुपए) कर दिया है। इससे पहले यह शुल्क 2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1.44 लाख रुपए) था।

आवेदन शुल्क के अलावा बायोमेट्रिक फीस जोड़ने पर भारतीय छात्रों को कुल आवेदन लागत लगभग 1.70 लाख रुपए तक पड़ेगी। इसका पंजाबियों पर सबसे ज्यादा असर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था में नौकरी संकट से निपटने के लिए लिया है।

2 साल में छात्र वीजा आवेदन में गिरावट आई

ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 में 48,536 भारतीय छात्रों को वीजा मिला। जबकि, एक साल पहले यह संख्या 50,516 थी। 2022-23 में 1,02,696 और 2023-24 में 50,516 भारतीय छात्रों को वीजा जारी किया गया। इससे साफ है कि वीजा शुल्क बढ़ने के बाद 2 से 3 साल तक छात्र वीजा की मांग में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

नॉन-रिफंडेबल वीजा आवेदन शुल्क भी बढ़ा

ऑस्ट्रेलिया ने नॉन-रिफंडेबल वीजा आवेदन शुल्क भी 750 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3.77 लाख रुपए) तक बढ़ा दिया है। कुछ ही महीनों में इसे और बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।

लाखों नौकरियों पर भी पड़ेगा प्रभाव

इसकी वजह छात्रों का मानना है कि यदि वे विदेश में कोई अच्छा ऑस्ट्रेलियाई कॉलेज, यूनिवर्सिटी या दूसरे देशों में रहकर पढ़ाई करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के करीब 55 अरब डॉलर (ऑस्ट्रेलियन इकोनॉमी) में उनका बड़ा योगदान रहेगा और इससे लाखों नौकरियों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारतीय स्टूडेंट्स के लिए ये 7 बदलाव किए

  1. वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी: 1 जुलाई 2026 से स्टूडेंट वीजा (सबक्लास-500) की आवेदन फीस को बढ़ाकर 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया गया है। इससे पहले 2025 में यह 2,000 AUD थी।

  2. भारत हाईरिस्क कैटेगरी में शामिल: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जनवरी 2026 से भारत को स्टूडेंट वीजा के लिए हाई-रिस्क (एविडेंस लेवल 3) श्रेणी में डाल दिया है। अब भारतीय छात्रों के दस्तावेजों (जैसे बैंक बैलेंस, इनकम प्रूफ और एकेडमिक रिकॉर्ड) की गहन जांच की जा रही है, जिससे वीजा रिजेक्शन रेट काफी बढ़ गया है।

  3. वित्तीय क्षमता का नया नियम: छात्रों को अब ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए सालाना 29,710 AUD (19,50,650 भारतीय रुपए) का फंड (लिविंग एक्सपेंस) दिखाना पड़ेगा। इसके अलावा पढ़ाई की फीस और आने-जाने का हवाई किराया अलग से दिखाना होगा।

  4. अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता सख्त: स्टूडेंट वीजा के लिए न्यूनतम आवश्यक IELTS स्कोर बढ़ाकर 6.0 बैंड (या समकक्ष PTE स्कोर) कर दिया गया है। अब ऑस्ट्रेलिया वीजा के लिए आइलेट्स ऑनलाइन या TOEFL iBT होम एडिशन जैसे घर से दिए जाने वाले टेस्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को सेंटर पर जाकर ही परीक्षा देनी होगी।

  5. जेन्युइन स्टूडेंट नियम: पुराने जेन्युइन टेंपररी एंट्रेंट (GTE) नियम को बदलकर अब जेन्युइन स्टूडेंट रिक्वायरमेंट लागू किया गया है। इसमें छात्रों को यह साबित करना होता है कि उनका मकसद केवल पढ़ाई करना है, न कि वहां जाकर बस नौकरी ढूंढना।

  6. ऑस्ट्रेलिया के अंदर रहकर वीजा बदलने पर रोक: अब कोई भी छात्र पर्यटक वीजा या टेम्परेरी ग्रेजुएट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाकर उसे स्टूडेंट वीजा में कन्वर्ट नहीं कर सकता। इसके लिए आवेदन छात्र को अपने गृह देश (जैसे भारत) से ही करना होगा।

  7. ग्रेजुएट वीजा (485) में उम्र सीमा और फीस में बदलाव: पढ़ाई पूरी होने के बाद मिलने वाले टेंपररी ग्रेजुएट वीजा के लिए आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष कर दी गई है। 1 जुलाई 2026 से इस ग्रेजुएट वीजा की फीस भी बढ़ाकर 5,750 AUD (3,77,546 भारतीय रुपए) कर दी गई है। इसके लिए आवश्यक IELTS स्कोर भी अब 6.5 बैंड होना चाहिए।

काम करने की छूट दी

नियमों को कड़ा किया गया है, लेकिन छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान हर दो हफ्ते में 48 घंटे काम कर सकते हैं और छुट्टियों के दौरान अनलिमिटेड काम करने की छूट बनी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!