Saturday , August 1 2026
Breaking News

उप-चुनाव : जालंधर वेस्ट में पड़ते 23 वार्डों पर आप ने लगाए ‘धाकड़’ लीडर, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को सौंपी कमान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर वेस्ट का उप-चुनाव सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। वेस्ट हलके में 23 वार्ड पड़ते हैं और सभी वार्ड जीतने के लिए आम आदमी पार्टी ने 23 ‘धाकड़’ लीडर तैनात कर दिए हैं। इनमें सांसद, मंत्री और विधायक शामिल है। अभियान का नेतृत्व करने के लिए चुने गए मंत्रियों में कुलदीप धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर और लाल चंद कटारुचक हैं। इनके अलावा नए चुने गए सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और मालविंदर कंग भी इस टीम का हिस्सा हैं।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आम आदमी पार्टी के उपचुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे। इस बार चुनाव प्रचार की कमान संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को सौंपी गई है। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर भगत के प्रचार का चेहरा होंगे। सीएम आखिरी दौर में प्रचार के लिए पहुंचेंगे।

बता दें कि 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के दौरान जालंधर पश्चिम सीट को जीतना आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। ये सीट पहले से ही आम आदमी पार्टी के पास थी, लेकिन पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली। पार्टी इस सीट को वापस जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!