Thursday , July 30 2026
Breaking News

ईडी के सामने फिर नहीं हुए पेश, आप ने कहा-केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली में सरकार गिराना चाहती है बीजेपी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए. आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है. आप की ओर से कहा गया है कि कानूनी रूप से सही समन की तामील करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा गया है. आप ने कहा है कि पीएम मोदी का मकसद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है. पीएम मोदी गिरफ्तार करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं. हम ये कतई नहीं होने देंगे.

इससे पहले सीएम केजरीवाल चौथ समन पर भी ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए थे. तब उन्होंने कहा था, “ईडी ने मुझे चौथा नोटिस भेजा है. ईडी ने नोटिस में कहा है कि आप 18 या 19 जनवरी में से किसी भी तारीख को आ जाइए. ईडी द्वारा भेजे गए चारों नोटिस कानून की नजर में गैरकानूनी और अमान्य हैं. ईडी द्वारा पहले जब भी इस तरह के नॉन स्पेसिफिक जनरल नोटिस भेजे गए, उनको कोर्ट ने निरस्त कर दिया और उसे गैरकानूनी व अमान्य करार दिया है.”

सीएम ने कहा था कि यह नोटिस क्यों गैरकानूनी हैं. इस संबंध में मैं कई बार ईडी को लिखकर भेज चुका हूं, लेकिन, ईडी इसका कोई जवाब नहीं दे रही है. यह नोटिस राजनीतिक षड्यंत्र के तहत भेजे जा रहे हैं. तथाकथित आबकारी मामले की जांच पिछले दो साल से चल रही है. इन दो सालों में इनको कुछ भी नहीं मिला. कई कोर्ट भी इनसे कई बार सवाल पूछ चुकी हैं कि कितने पैसों की रिकवरी हुई, क्या कहीं कोई सोना, जमीन के कागजात मिले या कहीं पैसे की रिकवरी हुई. लेकिन, इनको कहीं कुछ नहीं मिला है. लोगों को मार-मार कर झूठे बयान लिए जा रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!