Thursday , October 22 2026
Breaking News

इन पार्टियों के समर्थन बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल, राष्ट्रपति को आज इस्तीफा सौंपेंगे पीएम मोदी, I.N.D.I.A की बैठक में TDP-JDU के समर्थन लेने पर चर्चा, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद PM मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

शाम 4 बजे NDA के घटकदलों की बैठक भी होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहेंगे। PM मोदी ने दोनों को कल फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।

चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पटना से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। नीतीश जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं, उसमें RJD नेता तेजस्वी यादव भी सवार हैं। तेजस्वी INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। नीतीश के अलावा NDA की बैठक में लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे।

I.N.D.I.A की बैठक में TDP-JDU के समर्थन लेने पर चर्चा

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा।

INDIA दलों की यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। इस मीटिंग के अलावा एक मीटिंग कांग्रेस पार्टी की भी होगी। इसमें यह तय होगा कि गठबंधन के नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग में क्या रुख अपनाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार को नतीजों के बाद कहा था कि हम आगे की रणनीति मीटिंग के बाद ही बताएंगे। अगर पूरी स्ट्रैटजी अभी बता दी, तो मोदी जी होशियार हो जाएंगे। वहीं, राहुल गांधी ने भी कहा था कि विपक्ष में बैठने या सरकार बनाने का फैसला मीटिंग में ही होगा।

दरअसल, नतीजों में गठबंधन को कुल 204 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।

ममता बनर्जी की TMC के 29 सांसदों के अलावा TDP और JDU के समर्थन की भी गठबंधन को जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पार्टियों को गठबंधन में शामिल करना है या नहीं, इस पर भी आज मीटिंग में चर्चा होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!