Monday , September 21 2026
Breaking News

इंडिया गठबंधन पर फंसा पेंच, CM केजरीवाल बोले-पंजाब में हमें सभी 13 सीटें दीजिए, पढ़ें पूरी खबर

बठिंडा, (PNL) : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है। बठिंडा में आज सीएम केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से 13 में से 13 लोकसभा सीटें मांगी है। सीएम केजरीवाल ने बठिंडा में ‘विकास क्रांति रैली’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी बड़ा इशारा किया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें हमें दीजिए और हमारे हाथ मजबूत कीजिए। उन्होंने पंजाब के लोगों से कहा कि दिल्ली का काम देखकर आपने यहां हमें वोट दिया था। आपने पंजाब में हमें 117 में से 92 सीटें दी। उन्होंने आगे कहा कि अब यहां की दूसरी पार्टियों को लग रहा है कि इनकी नौकरी गई।

अगली बार विधानसभा चुनाव में 117 में से 110 से ज्यादा सीटें आम आदमी पार्टी को मिलेगी, ऐसा मेरा दिल कह रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि अब लोकसभा चुनाव आ रहा है। पंजाब में 13 सीटें हैं और एक सीट चंडीगढ़ की है। मेरा दिल कहता है कि जिस तरह अभी पंजाब के घर-घर में खुशी छाई हुई है, हर आदमी को फायदा हो रहा है। आप लोकसभा में भी सभी 13 सीटें हमें देंगे और हमारे हाथ मजबूत करेंगे।

वहीं, सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां इकट्ठी होकर केंद्र सरकार के पास गई कि AAP सरकार को रोको, वरना ये बहुत सारे विकास के काम कर देंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!