Tuesday , September 1 2026
Breaking News

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरते ही गोवा वापस लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ी थी. थोड़ी देर बाद ही इसका एक इंजन फेल हो गया. इसके बाद विमान को वापस गोवा भेज दिया गया और मोपा एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट का इंजन खराब हो गया. सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 6E 2102 मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ी थी. थोड़ी देर बाद ही एक इंजन में खराबी की सूचना मिली. इसके बाद विमान को वापस गोवा भेज दिया गया और मोपा एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. सभी यात्री सुरक्षित हैं.सूत्रों के मुताबिक, लगभग 9:30 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने पूरा इमरजेंसी घोषित कर दिया. विमान सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित उतरा और स्टैंड 6 पर पार्क हो गया. एटीसी ने 10:03 बजे इमरजेंसी खत्म कर दी.

सभी यात्री सुरक्षित उतर गए और उन्हें बोर्डिंग एरिया में बैठा दिया गया. फ्लाइटराडार24 के मुताबि, विमान दक्षिणी महाराष्ट्र के तट के पास से लौट रहा था और हवाई अड्डे की तरफ मुड़ते समय करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर था. यह फ्लाइट पहले सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी, लेकिन अब दोपहर 3:30 बजे के लिए दोबारा तय की गई है. इंजन में ठीक क्या खराबी आई, इसकी अभी और जानकारी सामने नहीं आई है.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका! NCLT ने विवादित दिवालियापन फैसले पर लगाई रोक, संपत्तियों की बिक्री पर ब्रेक

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के …

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक:चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

    चंडीगढ़ , (PNL) : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के …

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर स्टाफ से बहस; बोले- मैनेजर को बुलाओ, फिर मत कहना

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट …

अमृतसर में ड्रग्स और जाली नोट बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार, 1.54 किलो नशा मिला; BSF-पुलिस ने सीमा से सटे इलाकों में की सर्च

अमृतसर , (PNL) : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने …

पंजाबी सिख की अमेरिका में सिटिजनशिप रद्द:टैक्सी में महिला को किडनैप किया, सोती हुई के कपड़े उतारे; चाकू दिखा रेप किया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर की रेप केस में नागरिकता रद्द …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!