Wednesday , August 19 2026
Breaking News

आप के दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर मजीठिया का तंज, बोले-दुनिया का सबसे छोटा प्रोटेस्ट…गिनीज बुक में रिकॉर्ड करवाओ दर्ज

अमृतसर, (PNL) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED की और से की गई गिरफ्तारी पर राजधानी में हुए प्रोटेस्ट को लेकर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने तंज कस दिया है। उन्होंने दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान गिरफ्तार किए गए पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस को लेकर ये तंज कसा। इतना ही नहीं, उन्होंने इस प्रोटेस्ट को गिनीज बुक ऑफ इंडिया में दर्ज किए जाने की बात भी कही।

बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस अपने कुछ समर्थकों के साथ प्रोटेस्ट करने पहुंचते हैं। पोस्ट पर बिक्रम मजीठिया लिखते हैं- दुनिया का सबसे छोटा प्रोटेस्ट। हरजोत बैंस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का हकदार हमारा गब्बू गोशा…

दरअसल, मजीठिया ने जो वीडियो साथ शेयर किया है, वो एक मीम है। जिसमें हरजोत बैंस प्रेटेस्ट शुरू करते हैं और 30 सेकेंड के अंदर ही पुलिस उन्हें उठा कर ले जाती है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में मीम बनाने वाला बोल रहा है कि जहां किसान आंदोलन दुनिया का सबसे लंबा चलने वाले प्रोटेस्ट है, वहीं ये प्रोटेस्ट दुनिया का सबसे छोटा प्रोटेस्ट है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!