Thursday , September 10 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की रची जा रही साजिश, शूगर पेशेंट हैं सीएम, इन्सुलिन भी नहीं दे रहे : आतिशी

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार 14 जुलाई को बीजेपी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जेल में परेशान किया जा रहा है. आतिशी का दावा है कि जेल में सीएम केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है, क्योंकि उनकी हेल्थ को जेल में नजरअंदाज किया जा रहा है.

आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जो जनता को 24 घंटे बिजली देते हैं, वर्ल्ड क्लास इलाज देते हैं और महिलाओं को फ्री बस यात्रा देते हैं.” आतिशी ने बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा, “भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के काम को मैच नहीं कर पाती और न उन जैसा काम कर के दे सकती है, इसलिए फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल दिया गया.”

‘तानाशाह जेल में डालते हैं और…’

जल मंत्री आतिशी का दावा है कि जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य जान बूझ कर खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, “बार बार यह बात उठी है कि तानाशाह जेल में डालते हैं और मारने की कोशिश होती है. अरविंद केजरीवाल 30 साल से डायबेटिक हैं, लेकिन उन्हें इन्सुलिन नहीं लेने दी गई और न ही डॉक्टर से बात करने दी गई. कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही जाकर कुछ हो का. मेरा मानना है कि उनके स्वास्थ्य पर हमला किया जा रहा है.”

CBI पर फर्जी गिरफ्तारी का आरोप

आतिशी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी से बेल मिल गई लेकिन सीबीआई की फर्जी गिरफ्तारी की वजह से वो जेल में हैं. इतने दिनों में उनकी शुगर कई बार बहुत डाउन जा चुकी है. लो शुगर की वजह से उन्हें कुछ भी हो सकता है, इसकी जिम्मेदार बीजेपी होगी. आतिशी का दावा है कि अरविंद केजरीवाल का वजन 8 किलो कम हो कर 61.5 किलोग्राम हो गया है. जानकारी के लिए बता दें आतिशी की प्रेस कांफ्रेंस में उनके लिए भी दो डॉक्टर्स मौजूद रहे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!