Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना लोपोके पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की हैं। आरोपी की पहचान करणजीत सिंह उर्फ करन पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव कोहाला थाना लोपोके के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, यह मामला 8 सितंबर 2026 को थाना लोपोके में दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद हथियारों को कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान ड्रेन पुल, रणीये रोड, चोगावां के पास लाइटों की रोशनी में नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। तभी ड्रेन की बाईं तरफ की पटरी से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस के अनुसार, युवक ने दाहिने हाथ में एक वजनदार मोमी लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया और वहां से खिसकने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 30 बोर के दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी करणजीत सिंह उर्फ करन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लेकर आया था और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!