Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह पर शिकंजा:8 आरोपी गिरफ्तार;11 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, विदेशी ऑपरेटिव से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) :  पंजाब पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हैं।

आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी। इनका इस्तेमाल रंगदारी वसूलने, हिंसक वारदातों को अंजाम देने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाना था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा था।

अलग-अलग एफआईआर दर्ज

मामले में अमृतसर के एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इसके अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के माध्यम से और कितने हथियार पंजाब में पहुंचाए गए हैं।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

पंजाब पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!