Thursday , August 27 2026
Breaking News

अमृतसर में फर्जी SHO अरेस्ट, वर्दी में करता था ठगी:गन हाउस से हथियार-दुकानों से ठगा सामान; आरोपी पटियाला का रहने वाला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस की वर्दी पहनकर और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दुकानदारों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखा सिंह उर्फ सुखदीप सिंह, निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी दुकानदारों का भरोसा जीतने के लिए कभी खुद को एसएचओ बताता था तो कभी बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधि बनकर सामान मंगवा लेता था।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अब तक 7 मामले दर्ज हो चुके हैं। मामले का खुलासा थाना सिविल लाइन में दर्ज एक एफआईआर की जांच के दौरान हुआ। शिकायत अमृतसर स्थित भाटिया गन हाउस के मालिक ने दी थी। आरोपी ने फोन कर खुद को थाना सिविल लाइन का एसएचओ बताया और एक पिस्तौल की मांग की।

पहले उसने हथियार थाने भेजने के लिए कहा, लेकिन कुछ देर बाद फोन कर लोकेशन बदल दी और दूसरी जगह हथियार पहुंचाने को कहा। पुलिस अधिकारी समझकर गन हाउस मालिक ने अपने कर्मचारी के हाथों पिस्तौल भेज दी। कर्मचारी ने बताया कि हथियार लेने आया व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था।कुछ समय बाद जब गन हाउस मालिक ने असली एसएचओ से भुगतान की बात की, तब ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए बड़ी कंपनियों की जानकारी जुटाता था।

इसके बाद छोटे दुकानदारों को फोन कर खुद को किसी नामी कंपनी या अधिकारी का प्रतिनिधि बताता और कहता कि उसका कर्मचारी सामान लेने आएगा तथा भुगतान बाद में कर दिया जाएगा। दुकानदार भरोसा कर सामान दे देते थे। जांच में यह भी सामने आया कि फोन करने वाला और सामान लेने पहुंचने वाला दोनों वही आरोपी होता था।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अंबाला, पटियाला, मोगा, अमृतसर के थाना-छेहरटा और कैंटोनमेंट थाने समेत कुल 7 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसने मजीठा रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप से पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी जी-पे भुगतान दिखाते हुए 2 अंगूठियां भी ठग ली थीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चीनी के बाद अब गुड़ भी महंगा: अमृतसर में इतने रुपए प्रति किलो बढ़े भाव, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ …

लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़ जालंधर ED दफ्तर में पेश:रजिस्टर पर साइन किए, सीधे अंदर चली गईं; 10 दिन में दूसरी बार पहुंचीं

जालंधर , (PNL) : पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ 10 दिनों में दूसरी बार …

206 पन्नों की चैट, बेबी-शोना और कत्ल की स्क्रिप्ट… जालंधर में लेक्चरर नेहा हत्याकांड में पति और उसकी गर्लफ्रेंड बेनकाब

जालंधर , (PNL) : पंजाब के जालंधर में चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड की पुलिस जांच में …

लुधियाना में युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला:हाथ-पैर काटे,रातभर सड़क पर तड़पता रहा ,गंभीर हालत में PGI रेफ

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के गांव सीड़ा और मांगट के बीच स्थित शराब के ठेके …

चमकौर साहिब में AAP का नया सियासी दांव : जसवीर सिंह गढ़ी को लगाया हलका इंचार्ज, MLA चरणजीत सिंह के सामने बड़ी चुनौती

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!