Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में नाले से अज्ञात युवक का शव मिला:उम्र 35 साल के करीब, एक हाथ पर संधू लिखा, दूसरे पर टैटू बना है

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में अजनाला के तलवंडी राय दादू गांव में सक्की नाले से आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। गांववालों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर अजनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना अजनाला के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गांव के सक्की नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। प्रभारी हरजीत सिंह के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 साल प्रतीत हो रही है। उसके एक हाथ पर “संधू” लिखा है, जबकि दूसरे हाथ पर टैटू बना हुआ है। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!