Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में कुत्ता घुमाने निकले बुजुर्ग की मौत:फोन कर घर वालों से कहा- मुझे गोली मार दी है, दुकान विवाद बना जानलेवा

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर के थाना गेट हकीमा इलाके में देर रात हुई गोलीबारी में कुत्ता घुमाने निकले एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।मृतक की पहचान नारायण दास के रूप में हुई है, जो घर के पास ही एक जनरल स्टोर चलाते थे। नारायण दास इलाके में शांत स्वभाव के व्यक्ति के तौर पर जाने जाते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नारायण दास का पास की एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था।

पड़ोसी ने लाइसेंसी बंदूक से चला दी गोली

बताया जा रहा है कि उन्होंने दुकान के शटर पर लकड़ी से वार किया, जिसके बाद पड़ोसी रजनीश के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रजनीश ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, जो नारायण दास की टांग में लगी। अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी जान चली गई।

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे

परिवार के अनुसार, नारायण दास रोज की तरह रात को अपने कुत्तो को घुमाने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घायल अवस्था में उन्होंने तुरंत अपने घर फोन कर बताया कि उन्हें गोली लग गई है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!