Monday , August 31 2026
Breaking News

अमृतसर की 5 नगर कौंसिलों में 26 मई को चुनाव:आचार संहिता लागू; आज से नामांकन शुरू, 29 मई को आएंगे नतीजे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में नगर कौंसिल चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अमृतसर की 5 नगर कौंसिलों- अजनाला, जंडियाला गुरु, मजीठा, रामदास और रईया में चुनाव 26 मई को करवाए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही इन सभी नगर कौंसिल क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय सरकार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत पूरे पंजाब में 8 नगर निगमों, 76 नगर कौंसिलों और 21 नगर पंचायतों के चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमृतसर जिले की पांच नगर कौंसिलों में भी मतदान होगा।

आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मई यानी आज से शुरू होगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में जमा करवाए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को की जाएगी। उम्मीदवार 19 मई दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार किसी राजनीतिक दल द्वारा समर्थित है, तो उसे पार्टी का प्राधिकरण पत्र भी साथ लगाना होगा। साथ ही उम्मीदवारों के केवाईसी विवरण जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

26 मई को मतदान, 29 को मतगणना

मतदान 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 29 को निर्धारित केंद्रों पर की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!