Thursday , July 2 2026
Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर ₹1 करोड़ का सोना पकड़ा:जूतों में पेस्ट बनाकर छुपाया, कड़े-चेन बनवाए; महिला समेत 3 पैसेंजर गिरफ्तार

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। इसके साथ महिला समेत 3 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों पेस्ट और कड़े-चेन में छुपाकर सोना ला रहे थे। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीमों ने ये कार्रवाई की। कस्टम अधिकारी के मुताबिक बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है।

सोने के साथ पकड़े गए यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिसया गया है। विभाग ने ये पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

सोना बरामदगी के 3 मामले…

1. शारजाह की फ्लाइट से आए यात्री पर संदेह हुआ डीआरआई अमृतसर और कस्टम अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शारजाह से फ्लाइट संख्या 6E1428 से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका। यात्री की विस्तृत जांच, एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम सोना बरामद किया गया। सोने को निकालने के बाद उसका वजन 150.04 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये आंकी गई। यह सोना जूतों के अंदर छुपाकर लाया जा रहा था।

इस तरह से स्ट्रिप के अंदर पेस्ट बनाकर सोना लाया जा रहा था।

इस तरह से स्ट्रिप के अंदर पेस्ट बनाकर सोना लाया जा रहा था।

2. महिला यात्री पेस्ट बनाकर लाई सोना कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से फ्लाइट संख्या IX-138 से पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका। विस्तृत जांच और एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान उसके पास से पेस्ट के रूप में 114 ग्राम सोना बरामद किया गया। जांच के बाद इसका वजन 90.21 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 13 लाख 26 हजार 87 रुपये बताई गई।

इस तरह से पेस्ट बनाकर ये सोना लाया गया था।

इस तरह से पेस्ट बनाकर ये सोना लाया गया था।

3. दो सोने के कड़े, एक चैन बरामद की कस्टम अधिकारियों के मुताबिक मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए फ्लाइट संख्या MH-118 से अमृतसर पहुंचे एक पुरुष यात्री को रोका। जांच के दौरान उसके पास से 24 कैरेट सोने के दो कड़े और एक चेन बरामद हुई। बरामद सोने का कुल वजन 484 ग्राम और कीमत 70 लाख 66 हजार 400 रुपये बताई गई है।

चेन और कड़े के रूप में यह सोना जाया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया:विरोध के बाद सरकार तुरंत कराएगी इसका पुनर्निर्माण, मंत्री ने किया स्थल का मुआयना

जालंधर  , (PNL) : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को …

पंजाबी बच्चों को अमेरिका में बर्थ सिटीजनशिप मिलती रहेगी:हर साल 8 हजार को फायदा; NRI संग अवैध तौर पर रहते पेरेंट्स को भी राहत

जालंधर  , (PNL) : अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को रद्द …

“मैं आपका दामाद बोल रहा हूं”..कहकर ₹8.25 लाख की ठगी:जालंधर में जालसाज ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार; पति की हो चुकी मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां के …

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई महंगी, पंजाबियों पर ज्यादा असर:स्टूडेंट वीजा फीस 25% बढ़ी; एक आवेदन के करीब ₹1.64 लाख लगेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 1 जुलाई, 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन शुल्क …

जालंधर : डॉ. मीनाक्षी सूद मौत केस में डॉ. पीयूष सूद को बड़ा झटका, एंटीसिपेटरी बेल रिजेक्ट

जालंधर, (PNL) : डॉ. मीनाक्षी की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रहे नेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!