Tuesday , September 1 2026
Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर स्टाफ से बहस; बोले- मैनेजर को बुलाओ, फिर मत कहना

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर यात्री भड़क गए। इस दौरान टिकट काउंटर पर यात्रियों की कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई।स्टाफ से बहस करते हुए एक यात्री ने कहा कि अपने मैनेजर को बुलाओ, नहीं तो बाद में यह मत कहना कि कोई नुकसान हो गया।वहीं, जालंधर से आए एक यात्री ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी दी गई कि उनकी फ्लाइट रात 11 बजे चलेगी, जबकि फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था।

अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट लेने पहुंचे यात्री।

अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट लेने पहुंचे यात्री।

एयरपोर्ट की व्यवस्था पर यात्री भड़के यात्री ने बताया कि जब उन्होंने स्टाफ से कम से कम अंदर बैठने देने की मांग की तो स्टाफ ने हंसकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि करीब 70 से 80 यात्री तेज धूप में बाहर बैठने को मजबूर हैं। सभी काफी परेशान हैं। यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंजाब के किसी बस स्टैंड का हाल भी इतना खराब नहीं है, जितना अमृतसर एयरपोर्ट का बना हुआ है।

केबिन के अंदर आपस में बात करते हुए कर्मचारी।

केबिन के अंदर आपस में बात करते हुए कर्मचारी।

यात्री ने कर्मचारी को क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़िए..

  • अपने मैनेजर को बुलाइए, समाधान करवाइए: यात्री ने कर्मचारी से कहा कि हम आपका कोई नुकसान नहीं करना चाहते, न ही हमें मजबूर करें। अपने मैनेजर को बुलाइए और हमारी फ्लाइट का समाधान करवाइए। ठीक है या फिर हमें जो सुविधाएं मिलती हैं, वो दीजिए।

  • नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे: अगर आपका कोई नुकसान हो गया तो हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। हम एक घंटे से आपको कह रहे हैं कि मैनेजर को बुलाइए, लेकिन आप हंसकर हमें टालने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी बात भी नहीं सुन रहे। अगर 10 मिनट में आपका मैनेजर नहीं आया और आपका नुकसान हुआ, तो इसके जिम्मेदार आप लोग होंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका! NCLT ने विवादित दिवालियापन फैसले पर लगाई रोक, संपत्तियों की बिक्री पर ब्रेक

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के …

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरते ही गोवा वापस लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ी …

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक:चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

    चंडीगढ़ , (PNL) : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के …

अमृतसर में ड्रग्स और जाली नोट बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार, 1.54 किलो नशा मिला; BSF-पुलिस ने सीमा से सटे इलाकों में की सर्च

अमृतसर , (PNL) : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने …

पंजाबी सिख की अमेरिका में सिटिजनशिप रद्द:टैक्सी में महिला को किडनैप किया, सोती हुई के कपड़े उतारे; चाकू दिखा रेप किया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर की रेप केस में नागरिकता रद्द …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!