Saturday , July 11 2026
Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर दो घंटे रोकने पर भड़के यूके के सांसद ढेसी, बोले-मैं जानता हूं मुझे क्यों परेशान किया गया, पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर, (PNL) : यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी को अमृतसर एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे रोके रखा गया। उनसे दो घंटे तक पूछताछ की गई। इसको लेकर ढेसी काफी नाराज हो गए हैं। ढेसी ने कहा कि मैंने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया था और हमेशा मानवीय अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहा हूं।

पंजाबियों के हकों के लिए मैंने हमेशा आवाज बुलंद की है। इस लिए मुझे अमृतसर एयरपोर्ट पर दो घंटे तक रोककर पूछताछ की गई। मेरे समर्थकों परिवार के लोगों और निकटवर्तियों के सहयोग के कारण मुझे जाने दिया गया। ढेसी ने खुद को एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि जब पिछली बार मैं भारत आया था तो सभी ने मुझे बहुत प्यार और सत्कार दिया। मेरा काफी मान सम्मान भी किया था।

बता दें कि यूके सांसद ढेसी को इमीग्रेशन अधिकारियों ने गुरुवार सुबह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोक लिया था। वे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-118 से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इमिग्रेशन अधिकारियों ने तकरीबन दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया।

इमिग्रेशन अधिकारियों ने सांसद के दस्तावेजों की जांच के दौरान पाया कि उनके पास ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया (OCI) का कार्ड नहीं था। इसी के चलते इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। ढेसी ने इमीग्रेशन अधिकारियों को बताया कि वह यूके में सांसद हैं। करीब दो घंटों के बाद ढेसी के दस्तावेज पूरे होने के बाद उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन के खिलाफ SGPC का बड़ा प्रदर्शन, अमृतसर में निकाला रोष मार्च

अमृतसर (PNL): फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!