Saturday , August 1 2026
Breaking News

अमृतपाल सिंह के माता-पिता का पहला बयान आया सामने, बोले-इस वजह से पुलिस ने किया छोटे बेटे को गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाकर चर्चा में आए थे। हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी के साथी लवप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दोनों आरोपी लुधियाना के हैबोवाल निवासी संदीप से 10 हजार रुपए की आइस ड्रग लेकर आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ा लिया है। देर रात हुई मेडिकल जांच में दोनों के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई है।

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया- रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों काले शीशे वाली सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग्स लेने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास लाइटर और पन्नी थी।

डीएसपी फिल्लौर खुद मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोपहर में अमृतपाल के भाई हरप्रीत को उसके साथी के साथ कोर्ट में पेश करेगी।

अमृतपाल के माता-पिता का पहला बयान आया सामने

वहीं हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा- नशे के खिलाफ हमने जो आवाज उठाई है, उसे दबाने के लिए सरकार हमें बदनाम करना चाहती है। इसी वजह से बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नशाखोरी रोकने का काम करने के बजाय दबाव में काम कर रही है। अमृतपाल की भाई हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर ने कहा- हमारे बच्चे के साथ सरकारी स्टंट किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!