Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अफीम तस्कर को पकड़ने वाले पंजाब पुलिस के 10 मुलाजिमों पर केस दर्ज, सीसीटीवी ने खोला ये राज, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। लुधियाना में तैनात 10 पुलिस कर्मचारियों पर राजस्थान जोधपुर की पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिसकर्मियों पर अपहरण, जबरन वसूली, जालसाजी, आपराधिक साजिश और झूठे सबूत प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप हैं। राजस्थन पुलिस का कहना है कि लुधियाना सिटी पुलिस ने जोधपुर निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर उसे ड्रग तस्करी के झूठे मामले में फंसा दिया।

इन पुलिस कर्मियों पर हुआ पर्चा

राजस्थान के जोधपुर में इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राज कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

6 मार्च को कोचिंग के लिए गया था बेटा

शिकायतकर्ता जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना पुलिस ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस ने मांगी 15 लाख फिरौती

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लुधियाना के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को झंवर इलाके से अगवा कर लिया और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने उसे मामले में फंसाने के लिए झूठे सबूत भी पेश किए। परिवार ने विभिन्न टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। इनमें मनवीर पुलिसकर्मियों के साथ कार में राजस्थान से पंजाब जाते हुए दिखाई दे रहा है। एडीसीपी-2 देव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!