Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अच्छी खबर : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब में शुरू होगी मुफ्त आटे की होम डिलीवरी, 1.42 करोड़ लाभपात्रों को फायदा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर राज्य में गरीबों के लिए गेहूं और आटे की होम डिलीवरी की योजना को लागू करने का फैसला लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से तैयार की गई योजना की रूपरेखा को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हरी झंडी दे दी है। हालांकि, योजना के तहत होम डिलीवरी अगले साल जनवरी में ही शुरू हो सकेगी, लेकिन इस योजना का औपचारिक आगाज इसी महीने हो जाएगा।

योजना से राज्य में करीब 1.42 करोड़ लाभपात्रों को घर बैठे आटा मिल सकेगा। सरकार योजना के तहत हर महीने 72500 मीट्रिक टन राशन बांटेगी। योजना के प्रारूप के अनुसार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अधीन अक्तूबर से दिसंबर तक की अवधि के लिए गेहूं का आवंटन किया जा चुका है और लाभपात्रों में इसका वितरण भी शुरू हो चुका है। अगले साल जनवरी में लाभपात्रों को होम डिलीवरी मिलेगी। सरकार ने गेहूं की पिसाई के लिए तीन दर्जन आटा मिलों की भी पहचान कर ली है। 

हर महीने घर पहुंचेगा आटा

आटा मिलों वाले गोदामों से गेहूं उठाएंगे और पिसाई के बाद राशन डिपो को आटे की डिलीवरी देंगे। आटा मिलें पांच व 10 किलो की पैकिंग में आटा पैक करेंगी। करीब 3500 राशन डिपो के जरिये योजना का क्रियान्वयन होगा। चार कंपनियों को टेंडर के जरिये घर-घर आटा पहुंचाने का काम अलॉट कर दिया है। पहले इस योजना के तहत प्रत्येक तीन माह पर होम डिलीवरी का फैसला लिया गया था, लेकिन अब हर महीने होम डिलीवरी की जाएगी। पूरी योजना पर करीब 670 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!