Wednesday , October 21 2026
Breaking News

सावधान! PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, खाली हो सकता है बैंक खाता

चंडीगढ़, (PNL) : सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 18 किस्तें मिल चुकी हैं। जनवरी 2025 या फरवरी की शुरुआत में 19वीं किस्त जारी की जा सकती है। किसान अपनी किस्त के लिए तो स्कैमर्स ठगी के लिए एक्टिव हो गए हैं। योजना के नाम पर लोगों को लिंक भेजे जा रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा लिंक आया है तो सावधान हो जाएं।

ठगी का नया तरीका

भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मिलकर किसानों के लिए एक स्कीम शुरू की। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को कुछ राशि मिलती है। लेकिन स्कैमर्स योजना के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। हैदराबाद से इस तरह का एक मामला सामने आया, जहां पर एक शख्स के पास वॉट्सऐप पर लिंक भेजा गया। जिसमें लिखा था कि इसपर क्लिक करें और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठाएं। शख्स ने इस लिंक सही मानकर उसपर क्लिक कर दिया। फ्रॉड साइट पर मांगी गई कुछ जरूरी जानकारी उसने भर दी। पूरी प्रक्रिया होने के बाद एक OTP आया जिसको उस शख्स ने शेयर कर दिया। उसी वक्त उसके बैंक खाते से 1.9 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

पर्सनल जानकारी कभी न दें

इस तरह के मैसेज और लिंक और भी भेजे जाएंगे, क्योंकि अभी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त आने वाली है। इस वजह से यह स्कैमर्स एक्टिव हो गए हैं। अगर आपके पास भी इस तरह का कोई लिंक आता है तो उसपर कभी भी क्लिक न करें। किसी तरह की कोई भी पर्सनल जानकारी जानकारी शेयर न करें। अगर योजना का लाभ लेना है तो केवल सरकारी साइट पर जाकर ही अप्लाई करें।

कब तक आएगी 19वीं किस्त?

पीएम किसान निधि सम्मान योजना में लाभार्थी किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 2 हजार रुपये की किस्तों में खाते में भेजी जाती है। अब तक कुल 18 किस्तें आ चुकी हैं। हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में आई थी, तो उसी को देखते हुए 19वीं किस्त जनवरी के आखिरी हफ्ते या फिर फरवरी के पहले हफ्ते में आने की संभावना जताई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!