Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : आप में जाने की तैयारी कर रहे इन भाजपा नेताओं को BJP ने पहले ही निकाला, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : नगर निगम चुनाव के कारण आम आदमी पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे भाजपा नेताओं को बीजेपी ने पहले ही पार्टी से बाहर निकाल दिया है। भाजपा प्रधान सुशील शर्मा के मुताबिक निलंबित किए गए नेताओं में विनीत धीर, सौरभ सेठ, कुलजीत हैप्पी, गुरमीत चौहान और अमित लुधरा शामिल हैं। सभी जालंधर भाजपा के सक्रिय सदस्य थे।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि सभी नेता कुछ दिनों से एक साथ पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे। जिससे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हो सकता था। भाजपा ने सभी तथ्यों को देखने के बाद यह कार्रवाई की है।

साथ ही चर्चा यह भी है कि सभी नेता जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सभी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, नेताओं की ओर से फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसे लेकर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हलचल मच गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!