Monday , July 20 2026
Breaking News

अमरनाथ यात्रा दौरान लुधियाना के रहने वाले सुरिंदर पाल हुए लापता, हाई आल्टिट्यूड सिकनेस के बाद नाले में गिरने की आशंका…

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री अमरनाथ यात्रा पर गए पंजाब के लुधियाना निवासी सुरिंदरपाल बालटाल मार्ग पर लापता हो गए है। वह अपने 6 साथियों के साथ भोलेनाथ के दर्शन के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि सुरिंदरपाल को ऊंचाई पर चढ़ने से दिक्कत (हाई आल्टिच्यूट सिकनेस) हो गई थी और आशंका है कि वह रेलपथरी के पास एक नाले में गिर गए।

शनिवार देर रात तक पुलिस, एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना से
यात्रियों में भी नाराजगी और चिंता का माहौल है।

साथियों ने बताया कि वह हाई आल्टिच्यूट सिकनेस से जूझ रहे थे और उनका व्यवहार असामान्य हो गया था। वह जेड मोड़ के पास रेलिंग पार कर नाले की ओर चले गए। साथी यात्रियों ने बताया कि सुरिंदर कभी ऊपर-नीचे दौड़ते, कभी ठंडे पानी से नहाने लगते और फिर अचानक गायब हो गए।

पुलिस, एनडीआरएफ और आईटीबीपी लगातार उनकी तलाश कर रही है। अब नाले में गोताखोरों को उतारा गया है और ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाके में भी सर्च किया जा रहा है। लेकिन अभी तक सुरिंदरपाल का कोई पता नहीं चल पाया है। यात्रियों में इस घटना को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!