Wednesday , September 30 2026
Breaking News

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों पर क्या बोले CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर दूसरा विमान शनिवार को अमृतसर में उतरेगा, विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए कि इस फ्लाइट को उतारने के लिए अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना गया। पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर का चयन किया गया है। जिस समय पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपस में मिल रहे थे तो उस वक्त अमेरिकी अधिकारी भारतीयों लोगों पर बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने पीएम मोदी को यही तोहफा दिया है?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लंबे समय से मैं यह कह रहा हूं कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ धक्का और बेगानी का व्यवहार करती है। चाहे RDF का पैसा हो या चाहे किसानों की बात करो। अब नई साजिश के तहत पंजाब और पंजाबियों को बदनाम किया जा रहा है। अमेरिका ने प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करना शुरू किया तो पहला विमान अमृतसर में उतारा गया, जिसमें पंजाब के लोग कम थे और बाकी राज्यों के लोग

अमृतसर में क्यों लैंड हो रही दूसरी फ्लाइट? : सीएम मान

उन्होंने आगे कहा कि चलो पहला विमान उतारा तो हमने सोचा कोई बात नहीं है, लेकिन दूसरी फ्लाइट भी अमृतसर में क्यों लैंड हो रही है। विदेश मंत्रालय बताए कि यह क्यों किया जा रहा है? पंजाब को ही क्यों बदनाम किया जा रहा है? इस वक्त पीएम मोदी का विमान भी हवा में है। क्या पीएम मोदी अमेरिका से यही तोहफा लेकर आ रहे हैं। वे ट्रंप को अपना दोस्त बताते हैं।

भारतीयों को बेड़ियों में जकड़ा जा रहा : पंजाब CM

सीएम मान ने आगे कहा कि जब पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बात चल रही थी, तब हमारे लोगों को बेड़ियों में जकड़ा जा रहा था। मान लिया कि ये लोग गलत ढंग से गए थे, लेकिन इन्हें सही ढंग से रिसीव कर लिया जाए। बाकी मुल्कों ने अपने लोगों के लिए विमान भेजे। आपकी यह कौन सी विदेश नीति है। शेख हसीना जब बांग्लादेश से आईं तो वह भी फौजी जहाज में आई थीं, उन्हें हिंडन में उतारा गया था।

पंजाब को बदनाम करना चाहती है केंद्र सरकार : मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार सिर्फ मीडिया की सुर्खियों में पंजाब को बदनाम करना चाहती है। अगर संख्या के हिसाब से उतारना है तो फिर पहला विमान अंबाला या गुजरात में क्यों नहीं उतरा? जब हम पंजाब से विदेशों के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग करते हैं तो आप कहते हैं कि यह एयरपोर्ट इतने सूटेबल नहीं हैं। अब हमारे एयरपोर्ट क्या सही हैं। पिछली बार बेड़ियां लगी हुई थीं, लेकिन हम इस बार सख्त विरोध करेंगे, इसलिए मैं एक दिन पहले आ गया हूं।

कोई खुशी से मुल्क नहीं छोड़ता : मान

उन्होंने आगे कहा कि मैं विदेश मंत्रालय से निवेदन करता हूं कि अभी विमान हवा में है। आप इसे किसी और एयरपोर्ट पर उतार लें। हम हरियाणा सरकार की तरह कैदियों वाली वैन में नहीं लेकर जाएंगे। कोई खुशी से अपना मुल्क नहीं छोड़ता है। पिछले 70 साल से सिस्टम इन्हीं लोगों के पास था। हम तो इन लोगों को वापस लाने की बात करते हैं। बहुत सारे लोग विदेश से पंजाब आकर काम कर रहे हैं। हर बार अमृतसर ही क्यों चुना जाता है? मुझे क्राइटेरिया बता दिया जाए कि अमृतसर ही क्यों?

पंजाबियों से खुंदक रखते हैं : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को बदनाम करना ही इनका काम है। पिछली बार 7-8 गुजराती बच्चे भी थे। गुजरात के लोग बच्चों समेत डिपोर्ट हुए, लेकिन उनकी कोई खबर या इंटरव्यू नहीं करवाया गया। अगर यहां विमान उतरेगा तो सभी से मिलूंगा और केंद्र का विरोध भी करूंगा। पीएम मोदी ने अभी तक कोई भी अपना फैसला नहीं बदला, लेकिन पंजाबियों ने एक फैसला बदलवा दिया था, वे उस बात की खुंदक भी रखते हैं। आप देख लो कि मोदी और केंद्र वाले पंजाब से कितना प्यार करते हैं, एक साल बाद किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सियासत में हार जीत तो चलती रहती है, लेकिन दिल्ली में हार के बाद कुछ लोग ढोल बजा रहे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!