Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Zirakpur में दवा गोदाम में छत तोड़कर चोरी:फर्नीचर, रिकॉर्ड और बाथरूम फिटिंग चुराई; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 चंडीगढ़ , (PNL) :  जीरकपुर-अंबाला रोड पर स्थित एक दवा गोदाम में बड़ी चोरी की वारदात हुई है।चोरों ने गोदाम की छत तोड़कर प्रवेश किया और पहली मंजिल से पुराना रिकॉर्ड, फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोर बाथरूम में लगी फिटिंग भी उखाड़कर ले गए। घटना का पता 6 अप्रैल की सुबह उस समय चला, जब सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। उसने गोदाम के दरवाजे टूटे हुए देखे, जिसके बाद उसने तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी। मालिक ने फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इंडियन ओवरसीज बैंक के पीछे गोदाम पर वारदात

शिकायतकर्ता राकेश बंसल, जो पंचकूला के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका भबात रोड और अंबाला रोड पर दवाइयों का गोदाम है। अंबाला रोड पर स्थित यह गोदाम इंडियन ओवरसीज बैंक के पीछे है, जहां चोरी हुई है। इस गोदाम में फर्नीचर, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

सुरक्षा गार्ड गोदाम को ताला लगाकर गया था घर

बंसल के अनुसार, 5 अप्रैल की शाम को सुरक्षा गार्ड गोदाम को ताला लगाकर गया था। अगली सुबह, जब गार्ड वापस आया तो चोरी का पता चला। जांच में सामने आया है कि चोर दूसरी मंजिल की छत के रास्ते अंदर घुसे और फिर पहली मंजिल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!