Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला ने थामा ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ का दामन

चंडीगढ़, (PNL) : किसानों के मुद्दों पर बनी पंजाबी फिल्म से पहचान बनाने वाले अभिनेता रब्बी कंदोला गुरुवार अमृतपाल सिंह की पार्टी में अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी पार्टी का दामन थामा।

रब्बी कंदोला ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाबी मां-बोली के संरक्षण, पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं की शिक्षा, पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई और रोजगार के लिए पारदर्शी कानून बनाने की बात करती है। यही मुद्दे उन्हें पार्टी से जोड़ने का कारण बने हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

सांसद और विधायक रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद सरबजीत सिंह खालसा, सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली सहित अकाली दल वारिस पंजाब दे के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मंच पर रब्बी कंदोला और उनके साथ आए समर्थकों का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि रब्बी कंदोला के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से पंजाब, युवाओं और सामाजिक मुद्दों को और मजबूती के साथ उठाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

पार्टी बोली-संगठन को मिलेगी मजबूती

पार्टी नेताओं ने कहा कि रब्बी कंदोला के पार्टी में शामिल होने से संगठन को बड़ा सामाजिक और राजनीतिक चेहरा मिला है। उन्होंने कहा कि रब्बी कंदोला युवाओं के बीच अच्छी पहचान रखते हैं और उनके आने से पार्टी की पहुंच गांवों और शहरों तक और मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि पंजाब के अधिकार, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और अन्य अहम मुद्दों को अब और मजबूती से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में समर्थक रहे मौजूद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और रब्बी कंदोला के समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और रब्बी कंदोला का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक सदस्यता कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका कहना था कि आने वाले समय में पार्टी अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज करेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!