बिग ब्रेकिंग : सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गुरप्रीत गोपी का गोलियां मारकर कत्ल, कपूरथला के एक मैरिज पैलेस में बनाया निशाना
Punjab News Live -PNL
May 1, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
कपूरथला, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर कपूरथला से आ रही है। कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था, इसी दौरान हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसे भागने तक का भी समय नहीं मिला और वह सीट पर ही लुढ़क गया।
गोलियां कार के फ्रंट शीशे पर भी लगी हैं। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था।
इससे पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन गोपी नहीं मुकरा था। उधर, डोनी बल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली है। लिखा- यह बंदा हमारे भाइयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था। बाकी हम बता देना चाहते हैं कि जो भी हमारे बारे में बकवास करते फिरते हैं, वह भी अपनी तैयारी रखें।

जानकारी के अनुसार, कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस पास गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे पर फायरिंग कर दी।
गोली सीधे गुरप्रीत को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वह ड्राइवर सीट पर ही लुढक गया। हमलावरों ने करीब 5 से 7 गोलियां चलाईं। जो कार के शीशे को पार करते हुए गुरप्रीत के सीने में लगीं। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया।