Thursday , September 10 2026
Breaking News

Encounter में मारा गया पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर

चंडीगढ़, (PNL) : सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन बटाला के अंतर्गत आते थाना रंगड़ नंगल की सीमा में पुलिस के साथ हुए मुकाबले के दौरान एक गैंगस्टर के मारे जाने की खबर है। पुलिस पार्टी ने नाके के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल फैंक कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

PunjabKesari

पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया और गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर गिया गया है। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया पर सुरक्षा कारणों के कारण पुलिस द्वारा उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

मारे गए गैंगस्टर की पहचान रणजीत सिंह उर्फ ​​राणा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव माड़ी कलां, जिला मजीठा, अमृतसर के रूप में हुई है। वह कई मामलों में वांछित बताया जा रहा है। सरपंच चुनाव के दौरान तरनतारन में एक सरपंच की हत्या के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज है जबकि हरिके के कमीशन एजेंट राम गोपाल की हत्या में शामिल होने के आरोप में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है। इसके साथ ही उसके खिलाफ जालंधर में भी मामला दर्ज होने की बात की जा रही है। रणजीत सिंह कुख्यात अपराधी प्रभ दासूवाल व बलविंदर डोनी बल और विदेश में रहने वाले गैंगस्टर मन घनश्यामपुरा का राईट हैंड हाथ माना जाता है। उसने इन गैंगस्टरों के निर्देश पर सक्रिय रूप से अपराध किए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!