Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में खेलों को मिलेगा नया बढ़ावा, खेल प्रमोटर सुरिंदर भापा ने MC कमिश्नर से की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : जालंधर में खेलों को नई दिशा देने की पहल के तहत खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त निकास कुमार (आईएएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयुक्त का हॉकी स्टिक भेंट कर स्वागत किया और शहर में आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान सुरिंदर भापा ने बताया कि निकास कुमार स्वयं खेलों के प्रति विशेष रुचि रखते हैं। वे हॉकी खेल चुके हैं और क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक हैं। इसी कारण जालंधर में खेलों के विकास और युवाओं को खेलों से जोड़ने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

भापा ने आयुक्त को जानकारी दी कि जालंधर में समय-समय पर हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई खेलों के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है।

नगर निगम आयुक्त निकास कुमार ने भरोसा दिलाया कि शहर में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ाना समय की जरूरत है और इस दिशा में हर सकारात्मक प्रयास को समर्थन दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!