Saturday , April 18 2026
Breaking News

अमृतसर में 2 किलो हेरोइन और ग्लॉक पिस्तौल बरामद:ड्रोन से हो रही थी तस्करी, पुलिस और BSF ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर के थाना लोपोके पुलिस को 2 अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 किलो, 290 ग्राम हेरोइन और दो आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई ने तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।पहले मामले में, थाना लोपोके पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई के दौरान करीब 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस तस्करी में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि यह खेप पाकिस्तान सीमा पार से भेजी गई थी, जिसे ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में गिराया गया था।

2 ग्लॉक पिस्तौल जब्त

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक ये हथियार काफी उन्नत और खतरनाक माने जाते हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर संगठित अपराध या आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है और इन्हें कहां इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान युद्ध का खतरनाक असर, तेहरान में ‘ब्लैक रेन’, हवा से लेकर पानी तक फैल रहा जहरीला जाल

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष अब सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं रहा, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!