Monday , March 30 2026
Breaking News

लुधियाना में युवकों ने दिनदहाड़े कार का Sunroof खोलकर की हवाई फायरिंग, Video सोशल मीडिया पर डाली

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के साऊथ सिटी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े सरेआम कार का Sunroof खोलकर हवाई फायर किए। युवकों पर पैसे का इतना खुमार है कि उन्होंने गोलियां चलाने की वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम स्टेट्स भी लगाया। मगर वीडियो वायरल होने के बाद उसे डिलीट कर दिया। लेकिन, हैरानी वाली बात यह है कि सरेआम हवाई फायर करने के बाद भी पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी और युवक आज भी लाइसेंसी हथियार लेकर शहर में घूम रहे हैं। यह मामला थाना सराभा नगर पुलिस के अधीन का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आने के बाद सीएम भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव ने एक अभियान शुरू किया था। जिसमें हथियारों को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन दिनों सोशल साइट्स पर हथियारों के साथ फोटो डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!