Friday , February 27 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ी घटना, कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला, शरीर के हर अंग पर बड़े जख्म, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जालंधर से सटे सुल्तानपुर लोधी में आवारा कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। वह अपनी मां के साथ खेत पर पिता को खाना देने गया था। जहां बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने उसके सिर पर सबसे ज्यादा नोचा, इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काट लिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता भागे और बेटे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया।

इसके बाद वे तुरंत ही बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 6 वर्षीय इतवारी के नाम से हुई, जो सुल्तानपुर लोधी, गिला गाखला में माता-पिता के साथ रहता था। जबकि परिवार मूलरूप से यूपी के बहराइच जिले का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

मृतक बच्चे के पिता मुनेजर ने बताया कि वह खेतों में आलू की बुआई कर रहे थे। दोपहर में पत्नी के साथ बेटा खाना देने के लिए आया था। जिसके बाद बेटे ने शौच जाने के लिए कहा और और वह खेत में चला गया, वहां पर बेटे पर 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

इस दौरान कुत्तों ने उसके शरीर के हर अंग पर काटा, बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर भागे और बेटे को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बच्चा खून से लथपथ था और बेहोश हो गया था। गंभीर हालत में बेटे को तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

वर्ल्ड कप टी-20 के बीच बुरी खबर, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए टी20 वर्ल्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!