Wednesday , November 11 2026
Breaking News

Bhagwant Mann सरकार का राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि 27 फरवरी को होने वाली कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में कर्मचारियों को नियमित करने के लिए विभाग द्वारा गठित अफसर कमेटी के सदस्यों को शामिल किया जाए। इस फैसले का मकसद सर्व शिक्षा अभियान (Education for all campaign) मिड-डे-मील दफ्तरी मुलाजम यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों का तेजी से समाधान करना है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने वित्त मंत्री कार्यालय में सर्व शिक्षा अभियान मिड-डे-मील दफ्तरी मुलाजम यूनियन और वन विभाग वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारियों के वेतन से जुड़े मुद्दों का जल्दी समाधान करने और रुके हुए वेतन को जारी करने पर विचार करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वेतन से संबंधित मुद्दों और विभाग में काम करने वाले चपरासी, चौकीदार, माली आदि की सेवाओं को रेगुलर करने की मांगें रखीं। कैबिनेट सब-कमेटी ने वन विभाग के डायरेक्टर को निर्देश दिया कि वे यूनियन के साथ बैठक कर उनकी मांगों से संबंधित प्रस्ताव तैयार करें और अगली सब-कमेटी की बैठक में इसे पेश करें, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।

छठे वेतन आयोग को मंज़ूरी

पंजाब सरकार ने 5.4 लाख से ज़्यादा सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की ज़्यादातर सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इनमें राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है और इसे 1 जुलाई, 2021 से लागू किया जाएगा, जो 1 जनवरी, 2016 से लागू होगा। राज्य सालाना 27,000 करोड़ रुपये वेतन और 12,000 करोड़ रुपये पेंशन के रूप में देता है। इस कदम से सरकार को 35,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा। दरअसल, कई सालों से रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग चल रही थी की छठे वेतन कमीशन के तहत बढ़े पेंशन का एरिया दिया जाए। अब मान सरकार 2016 से पेंशन के एरिया का भुगतान किस्तों में करने जा रही है। इससे पंजाब के हजारों रिटायर कर्मचारियों को फायदा होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!