Monday , August 31 2026
Breaking News

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, डॉयरेक्टर डॉ. बेदी भी रहे साथ

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। पशुपालन विभाग में नियुक्त इन उम्मीदवारों में सात वेटरनरी इंस्पेक्टर, तीन स्टेनो टाइपिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।

नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के मात्र 33 महीनों में लगभग 50,000 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

पशुपालन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने और पारदर्शी एवं कुशल तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई है। इस अवसर पर पशुपालन डॉयरेक्टर डॉ. जी.एस. बेदी और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!