Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंचकूला में क्लब के बाहर देर रात गोलियां मारकर एक युवती और दो युवकों का कत्ल, बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए थे, पढ़ें

पंचकूला, (PNL) : हरियाणा के पंचकूला में सोमवार तड़के 3 बजे क्लब कम होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान पार्किंग में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें नई स्कॉर्पियो कार में बैठे दिल्ली के 2 युवकों और जींद की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों की उम्र 20 से 25 साल की थी।

ये तीनों पिंजौर में मोरनी रोड स्थित बुर्जकोटिया रोड पर एक होटल में रखी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक मरने वाले 2 युवक मामा-भांजा थे। उनमें से एक पर पहले से केस चल रहे थे। ऐसे में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। वारदात के बाद से होटल मैनेजर और स्टाफ वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों के साथ उनकी भी तलाश कर रही है।

उधर, दोनों युवकों और युवती के शव पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजनों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। सिर्फ लड़की के परिजनों ने इतनी बात कही कि बेटी चंडीगढ़ में आइलेट्स की कोचिंग ले रही थी।

जानकारी के अनुसार​​​​​ पंजाब में मोहाली जिले के जीरकपुर के रहने वाले ​​रोहित भारद्वाज ने अपने बर्थडे पर पंचकूला के पिंजौर स्थित होटल सल्तनत में पार्टी रखी थी। जिसमें उसने अपने 8-10 दोस्तों (लड़के और लड़कियां) को भी बुलाया था। होटल के भीतर बर्थडे पार्टी चल रही थी।

इसी दौरान रोहित के दिल्ली से आए दोस्त विनीत उर्फ विक्की व उसका भांजा तीर्थ और जींद के उचाना की युवती वंदना पार्किंग में स्कॉर्पियो कार में बैठे थे। इसी दौरान इटियोस कार में वहां हमलावर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें विक्की, तीर्थ और वंदना की मौत हो गई। विक्की को 7 से 8 गोलियां लगीं।

होटल के बाहर पार्किंग में 3 लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी मनप्रीत सूदन, डीएसपी कालका और चौकी इंचार्ज अमरावती तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक होटल का स्टाफ और मैनेजर मनील मोंगिया वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस पूरी घटना की जानकारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा वहां के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। होटल के मैनेजर और अन्य स्टाफ के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!