Wednesday , September 9 2026
Breaking News

328 पावन स्वरूप मामले में SGPC मेंबर ने कराए बयान दर्ज, SIT के समक्ष पेश हुए कानूनी सलाहकार, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले में चल रही पुलिस जांच के तहत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह सियाली शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उनके साथ SGPC के वर्तमान अधिकारी और सात सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने एफआईआर की जांच के संबंध में अपने बयान दर्ज कराए।

लीगल एडवाइजर अमनबीर सिंह सियाली के नेतृत्व में SGPC अधिकारियों ने विशेष जांच दल (SIT) की पड़ताल में पूर्ण सहयोग दिया। यह मामला पावन स्वरूपों के लापता होने से जुड़ा है, जिसकी जांच गंभीरता से की जा रही है।

ये बयान पहले भी डॉ. ईशर सिंह कमीशन की पड़ताल के दौरान दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद अब SIT कानूनी प्रक्रिया के तहत इन बयानों को दोबारा रिकॉर्ड कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में SGPC के कुल 40 सदस्यों और अधिकारियों को समन जारी किए थे। इनमें से आज सात वर्तमान सदस्य अपने बयान दर्ज करवाने के लिए उपस्थित हुए।

जांच से नहीं घबरा रही एसजीपीसी : सियाली

मीडिया से बातचीत करते हुए अमनबीर सिंह सियाली ने स्पष्ट किया कि SGPC जांच से घबरा नहीं रही है और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों के बयान पहले डॉ. ईशर सिंह आयोग के सामने दर्ज हुए थे, वे ही अब SIT के सामने आए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!