Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से भाग गया। उसे पकड़ने की मांग को लेकर परिवार ने आदमपुर-होशियारपुर रोड पर धरना लगा दिया।युवक की पहचान राजन (17) निवासी चूहड़वाली के रूप में हुई है। घटना 2 बसों के ओवरटेक करने के दौरान हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवक के दादा ने बताया कि राजन उनका इकलौता पौता था।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन रोते हुए।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन रोते हुए।

लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल टाइम में करतार बस का चालक सवारियों को उतार रहा था। इस दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने राजन को कुचल दिया। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया, जबकि कंडक्टर को काबू कर लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

दुखद खबर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का निधन …

पंजाब में सरकारी मुलाजिमों की हड़ताल खत्म:सरकार ने शोकॉज नोटिस वापस लिया; जल्द CM मान से मीटिंग होगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में सरकारी मुलाजिमों ने हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!