Tuesday , March 31 2026
Breaking News

ईसाई भाइचारे ने सिद्धू मूसेवाला की मां से मांगी माफी, पुतले पर फोटो का था विवाद, 10 लाख का लीगल नोटिस भेजा था

मानसा, (PNL) : जालंधर में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के पुतले को लेकर हुई कंट्रोवर्सी को लेकर मसीह भाइचारे ने चरण कौर और बलकौर सिंह से माफी मांग ली है। ग्लोबल एक्शन कमेटी के सदस्य शनिवार को मानसा के मूसा गांव स्थित सिद्धू मूसेवाला के घर पर पहुंचे और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के साथ लंबी मीटिंग की। इस दौरान उनको बताया कि कैसे गलती से न्यूज फैल गई। बता दें कि 10 दिसंबर को जालंधर के DC दफ्तर के बाहर हुए प्रदर्शन जो पुतले लाए गए थे, उनमें से एक पर सिद्धू मूसेवाला की मां का फोटो लगा दिया गया था। भाइचारे की तरफ से ये प्रदर्शन पंजाब बचाओ मोर्चा के तेजस्वी मिन्हास और भाना सिद्धू के खिलाफ किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!