Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अमृतसर में मंदिर के बाहर खूनी झड़प: युवकों पर रॉड से किया हमला, एक्टिवा भी तोड़ी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में हनुमान मंदिर के 100 फुटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शनिवार रात मंदिर में आरती चल रही थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान लगभग एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर दो से तीन युवकों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर के बाहर जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले का शिकार हुए कुछ युवक अपनी जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर चले गए, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। आरोप है कि युवकों को बाहर खींचकर उन पर रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्टिवा को तोड़ते हुए युवक।

एक्टिवा को तोड़ते हुए युवक।

हनुमान मंदिर में सेवा कर रहे पंडित सुनील प्रसाद के अनुसार, शनिवार रात मंदिर के बाहर दो युवकों और कुछ अन्य युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों युवक एक्टिवा पर सवार थे। उन्होंने बताया कि करीब 10 युवक उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से बचने के लिए दोनों युवक मंदिर परिसर के अंदर चले गए। हालांकि, कुछ समय बाद जब वे मंदिर से बाहर निकले तो बाहर मौजूद युवकों ने फिर से उनकी पिटाई कर दी। पंडित सुनील प्रसाद ने कहा कि उन्हें विवाद के कारण की जानकारी नहीं है। उन्होंने केवल इतना सुना कि सभी युवक पहले से ही आपस में झगड़ते हुए मंदिर के पास पहुंचे थे।

धार्मिक स्थल के बाहर ऐसी घटना बेहद चिंताजनक

घटना के दौरान एक युवक की एक्टिवा को भी निशाना बनाया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है।

हनुमान मंदिर में सेवा कर रहे पंडित सुनील प्रसाद ने बताया कि एक्टिवा सवार दो युवकों का कुछ अन्य के साथ विवाद हो गया। दोनों युवकों के पीछे करीब 10 युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों युवक मंदिर परिसर के अंदर चले गए। जब युवक कुछ समय बाद मंदिर से बाहर निकले तो बाहर मौजूद युवकों ने फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मंदिर के प्रधान ने पुलिस को बुलाया

उन्होंने कहा कि उन्हें विवाद की असली वजह की जानकारी नहीं है, लेकिन सुना था कि सभी युवक पहले से ही आपस में झगड़ते हुए वहां पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर के प्रधान ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद रात करीब सवा दस से साढ़े दस बजे के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

एसएचओ बोले- मामले की जांच अभी जारी है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इसकी पूरी जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!