Tuesday , September 8 2026
Breaking News

RSS मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर मिले विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर से लेकर कनेक्टर तक बरामद

न्यूज डेस्क, (PNL) : महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसके बाद शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं फोरेंसिक टीम भी छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि इलाके में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक नागपुर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है. मेट्रो स्टेशन के पास एक घर के छोटे गार्डन में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं.

मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह घर के मालिक की नजर इस बैग में रखी जिलेटिन स्टिक पर पड़ी, जिसके बाद उसने बिना देर के लिए फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी ली और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से यहां रखे होने की आशंका है. शुरुआती जांच में इनका कनेक्शन हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुई विस्फोटक कंपनी हादसे से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है.दरअसल यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है. इलाके में करीब 200 मीटर पर जामा मस्जिद, 500 मीटर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय स्थित है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं.नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि गार्डन में विस्फोटक किसने रखा, इसके पीछे क्या मंशा थी और इनका इस्तेमाल कहां होना था इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!