Wednesday , February 18 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस ‘लंगर वी लगांदी आ ओए’…माघी के त्योहार पर लंगर बांटते दिखे डीजीपी गौरव यादव, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : माघी के पावन पर्व के अवसर पर आज यहां पंजाब पुलिस सेवा कमेटी द्वारा पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर जनता की सेवा के लिए लंगर लगाया गया। गौरतलब है कि माघी का त्योहार 10वें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ शहीद हुए 40 सिख योद्धाओं की याद में मनाया जाता है।
इस अवसर पर समूची मानवता की भलाई और खुशहाली के लिए सरबत के भले की अरदास की गई।

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव, जिनके साथ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे, ने अरदास में शामिल होने के बाद सामुदायिक सेवा और धार्मिक सद्भावना के महत्व को उजागर किया। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एसएस श्रीवास्तव ने भी इस समागम में भाग लिया।

यह लंगर प्रथम सिख गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धांत “किरत करो, नाम जपो, वंड छको” के तहत लगाया गया। गुरु साहिब का यह सिद्धांत निस्वार्थ सेवा और लोक कल्याण का संदेश देता है।

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस सेवा कमेटी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे सामाजिक-धार्मिक प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया, जो सांप्रदायिक सद्भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 12 में गंभीर रूप से बीमार गरीब परिवार को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी

जालंधर, (PNL) : जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 12 में आज एक जरूरतमंद परिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!